रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह भिलाई स्थित उनके निजी निवास पर छापेमारी की गई। जांच की यह कार्रवाई शराब घोटाले और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी बताई जा रही है।

इस बारे में भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि

ED आ गई. आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है. अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था. भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है. (कार्यालय- भूपेश बघेल)

बता दें कि इससे पहले भी 10 मार्च को भी ईडी ने बघेल के बेटे पर चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में उनके इसी निवास पर छापा मारा था। इसके अलावा, चैतन्य के कथित करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल सहित 13 और ठिकानों पर भी तलाशी ली गई थी।

See also  भाजपा का दावाः पंचायत चुनाव में मिला बहुमत, हमारा स्ट्राइक रेट 80 प्रतिशत