टीआरपा डेस्क। बीते कुछ सालों से भारत में स्वदेशी एप्स का खूब प्रचार प्रसार हुआ है और लोगों में इन एप्स के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। जिसमें कू जैसे सोशल मीडिया एप्स शामिल हैं। इसके अलावा भारत सरकार के भी कई आधिकारिक एप्स हैं जो आपके लिए बहुत जरूरी और बहुत काम के साबित हो सकते हैं। आज हम आपको उन सरकारी मोबाइल एप के बारे में बताएंगे:

1) My Gov APP

यह सरकार की वो ऐप है जिसके माध्यम से नागरिक सरकारी विभागों और मंत्रालयों को सुझाव दे सकते हैं। यह एप गूगल प्ले और एप स्टोर पर उपलब्ध है। अगर आपके पास किसी योजना को लेकर कोई सुझाव या आइडिया है तो आप सरकार को इस एप के जरिए साझा कर सकते हैं।

2) MAadhaar App

लोगों के लिए UIDAI का एम-आधार एप बहुत ज़रूरतमंद है क्योंकि लोगों को इसमें बहुत सी सुविधाएं मिलेंगी। लोग इस एप में आधार कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। साथ ही लोग अपनी बायोमेट्रिक जानकारी को भी सुरक्षित रख सकेंगे। वहीं, इस एप का साइज 45 MB जो फोन में ज्यादा जगह भी नहीं लेता है। जरूरत पड़ने पर आप इस एप के जरिए भी आधार कार्ड दिखा सकते हैं।

See also  NRVS फैक्ट्री के फार्नेस में जोरदार ब्लास्ट, 3 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर

3) mPARIWAHAN App

इस ऐप के जरिए उपभोक्ता ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी को तैयार कर सकेंगे। इस पर मौजूद डिजिटल कॉपी को कानूनी मान्यता है, लेकिन ध्यान रहे अगर ट्रैफिक रूल्स तोड़ा है तो डीएल या आरसी में से किसी एक की हार्ड कॉपी का साथ होना जरूरी है।

4) Umang App

इस एप के जरिए आप सभी सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। यूजर्स को इस एप में एंप्लॉइज प्रॉविडेंट फंड (EPF), पैन, आधार, डिजिलॉकर, गैस बुकिंग, मोबाइल बिल पेमेंट और बिजली बिल पेमेंट आदि सेवाएं मिलेंगी।

5) DigiLocker

इस अनोखी ऐप के माध्यम से बहुत कुछ किया जा सकता है इसका साइज 7.2 MB है। आप लोग इस एप में जरूरी दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। इसमें आप अपने कॉलेज के सर्टिफिकेट भी सेव करके रख सकते हैं।

6) AIS App

इनकम टैक्स चुकाने वाले लोग इस एप के जरिए इंटरेस्ट, डिविडेंड, शेयर ट्रांजैक्शन, टैक्स पेमेंट, इनकम टैक्स रिफंड और अन्य इंफॉर्मेशन देख सकते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के इस मोबाइल ऐप की मदद से टैक्सपेअर एनुअल इनफार्मेशन स्टेटमेंट या टैक्सपेअर इंफॉर्मेशन समरी देख सकते हैं। इस मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर आपको आपकी सारी आर्थिक जानकारी एक क्लिक में मिल जाएगी।

See also  भारत में 100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 2.49 लाख : राजीव कुमार

7) RBI Direct App

RBI ने यह एप लोगों कि सुविधा को देखते हुए लॉन्च किया है ताकि लोगों को किसी भी निवेश से पहले निवेशकों को ब्रोकर का सहारा न लेना पड़े और न ही कोई कमिशन देना पड़े। इस एप को जरिए निवेशक सरकारी बॉण्ड, गोल्ड बॉण्ड, टी-बिल जैसी योजनाओं में सीधा निवेश कर सकते हैं। इस एप के माध्यन से सरकारी निवेश की सीधी सुविधा निवेशकों को दी जा रही है और यह एप RBI का होने की वजह से सुरक्षित भी है।

8) Digi Yatra app

अगर आप बार-बार हवाई सफर करते हैं या लंबी कतारों से बचना चाहते हैं, तो यह एप आपके लिए बहुत काम की चीज है। जो लोग एयरपोर्ट पर लंबी लाइनें और चेकिंग के झंझट से बचना चाहते हैं, उनके लिए डिजी यात्रा काफी आरामदायक है। ये ऐप आपके चेहरी पहचानकर आपको एयरपोर्ट में एंट्री देता है वो भी बिना किसी फिजिकल टच के।

See also  AIIMS में डॉक्टर्स की कमी, लगातार इस्तीफा दे रहे डॉक्टर्स, आंकड़े आए सामने...

सरकार ने लोगों कि सुविधा और दस्तावेजों की पारदर्शिता को लेकर इन एप्स को लॉन्च किया है। ताकी लोगों को सारे दस्तावेज अपने साथ लेकर न चलना पड़े और जांच के समय पर डिजिटल माध्यम से दस्तावेजों की जांच भी हो जाए। इसके अलावा सफर में आसानी, बिल भुगतान, सुझाव, निवेश जैसे काम भी इन एप्स के माध्यम से किए जा सकते हैं।