रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बुधवार की रात छत्तीसगढ़ सदन में पार्टी के सांसदों को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया है। बताया गया कि साय गुरुवार को संसद भवन भी जाएंगे, और उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो सकती है।

जानकारी मिली है कि साय आज कैबिनेट के बाद दोपहर को दिल्ली रवाना होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दुर्ग में दो नन की गिरफ्तारी के बाद जिस तरह यूडीएफ के सांसदों ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है, उसके बीच सीएम साय के दिल्ली दौरे को लेकर काफी हलचल है।

सूत्रों के मुताबिक साय की केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक भी हो सकती है। बैठक में साय, ननों के खिलाफ कार्रवाई से अवगत करा सकते हैं। यूडीएफ के सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन भी किया था। शाह के साथ नक्सल मसले पर भी चर्चा हो सकती है।

साय ने बुधवार को पार्टी के सभी सांसदों को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया है। इस दौरान राज्य के विषयों को लेकर सांसदों के साथ चर्चा भी होगी।

See also  सीएम केजरीवाल ने केंद्र पर लगाया आरोप- राशन माफिया की मदद करना चाहती है केंद्र सरकार... इस देश में पिज्जा-बर्गर की होम डिलीवरी हो सकती है, तो फिर राशन की क्यों नहीं?