टीआरपी डेस्क। कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन यानी आज बुधवार को शेयर बाजार में हरियाली देखने को मिली। आज प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 304.32 अंक की बढ़त के साथ 80,539.91 पर बंद हुआ। इसके 30 में से 26 शेयरों में तेजी देखने को मिली। एनएसई निफ्टी भी 131.95 अंक चढ़कर 24,619.35 के स्तर पर पहुंचा।

बाजार की चाल में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का योगदान उल्लेखनीय रहा, जिनमें अच्छी खरीदारी देखने को मिली। वहीं सेक्टोरल परफॉर्मेंस की बात करें तो डिफेंस, फार्मा और मेटल शेयरों में निवेशकों ने रुचि दिखाई। दूसरी ओर, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और तेल-गैस इंडेक्स सपाट रहे। इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और सार्वजनिक क्षेत्र के शेयरों ने बाजार को मजबूती देने में मदद की।

See also  Breaking: पेट्रोल-डीजल पर 4 महीने में सरकार की बंपर कमाई, 1 लाख करोड़ का टैक्स कलेक्शन