भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर गौकशी का मामला सामने आया है। अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े बाप-बेटे को गौमांस ले जाते हुए पकड़ा गया, जिन्हें बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद इलाके में हिंदू संगठनों ने चक्काजाम कर विरोध जताया है, जिससे कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ा।


ऑटो में ले जा रहे थे गौमांस, बजरंग दल ने पकड़ा

घटना बिलखिरिया हाइवे की है, जहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौमांस ले जा रहे दोनों आरोपियों को ऑटो सहित पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ऐशबाग इलाके के रहने वाले हैं और वे रायसेन के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में एक दावत के लिए गौमांस लेकर जा रहे थे।


विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस मामले में बजरंग दल की कार्रवाई की सराहना की और कड़ा बयान देते हुए कहा: “गौमांस से दावत नहीं हो सकती, दावत करने वालों की सुताई होगी। जो सुधर नहीं रहे हैं, उन्हें सुधारने के और भी तरीके हैं। सरकार ऐसे मामलों में सख्त है और रासुका (NSA) के तहत कार्रवाई की जाएगी।”

See also  15 इनकम टैक्स अधिकारियों पर गिरी गाज, जबरन रिटायर की है ये वजह

पुलिस की कार्रवाई और सर्च ऑपरेशन

मामले को लेकर भोपाल पुलिस सक्रिय हो गई है। ACP बट्टू शर्मा ने कहा “दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जैसी अब तक नहीं देखी गई है। क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। गौतस्करी और गौहत्या के मामलों पर पुलिस कड़ाई से कार्रवाई कर रही है।”


इलाके में तनाव, पुलिस सतर्क

घटना के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम के चलते इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।