रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद आज उन्हें रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय की ओर से फिर से चैतन्य बघेल की कस्टोडियल रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी।

बता दें कि इस मामले में पिछली सुनवाई 4 अगस्त को हुई थी। इस दौरान कोर्ट ने चैतन्य को न्यायिक रिमांड पर भेजा था। इसके पहले चैतन्य की ओर से सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी को गलत बताते हुए चुनैती दी गई थी।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई से इनकार कर हाईकोर्ट जाने के लिए कहा था। इसके बाद भूपेश और चैतन्य के वकील हर्षवर्धन परगनिया ने याचिका दायर की है। बता दें कि चैतन्य बघेल को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था। ईडी की चार्जशीट के अनुसार शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं।

See also  किस खिलाड़ी को मिलेगा छत्तीसगढ़ राज्य खेल पुरस्कार? जारी हुई पूरी अंतरिम लिस्ट, 23 अगस्त तक मौका

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।