टीआरपी डेस्क। नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ Gen Z आंदोलन अब बेकाबू हो चुका है। आंदोलनकारियों ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के घर को आग के हवाले कर दिया, जबकि वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल को काठमांडू की सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

सोमवार को शुरू हुए इस आंदोलन का मकसद सोशल मीडिया बैन हटाना और भ्रष्टाचार पर सख्ती करना था। सरकार ने फेसबुक, यूट्यूब और एक्स समेत कई साइट्स पर लगी रोक हटाई, लेकिन इसके बावजूद गुस्से में भरे लोग पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखा कि 65 वर्षीय वित्त मंत्री पौडेल प्रदर्शनकारियों से बचते हुए भाग रहे थे। तभी एक युवक ने लात मारकर उन्हें गिरा दिया। मंत्री दीवार से टकराए लेकिन तुरंत उठकर भागते नजर आए।

इस बीच प्रदर्शनकारियों ने कई मंत्रियों के घरों में आगजनी की। पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ के घर पर हुए हमले में आग लगने से उनकी पत्नी राजलक्ष्मी की मौत हो गई। हालात बिगड़ते देख पीएम ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

See also  कोविड-19 के खिलाफ रायपुर एम्स के प्रशिक्षण से पास आए सार्क देश, पाकिस्तान बिदका दिखा दी अपनी औकात

आंदोलन की शुरुआत तब हुई जब नेपाल सरकार ने 26 अनरजिस्टर्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रोक लगा दी थी। टिकटॉक को छोड़कर सभी बड़ी साइट्स बंद कर दी गई थीं। इसके बाद टिकटॉक पर वायरल वीडियो में आम युवाओं की परेशानियों और नेताओं के परिवारों की आलीशान जिंदगी की तुलना दिखाई गई, जिसने गुस्से की आग भड़का दी।

https://twitter.com/OliLondonTV/status/1965384411530313889