टीआरपी डेस्क। Dry Fruits : रोजाना एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इन्हें खाने का उचित समय जानना भी बेहद जरूरी है। AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से प्रशिक्षित और कैलिफोर्निया में प्रैक्टिस कर रहे गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने एक वीडियो में बताया है कि बादाम, काजू, अखरोट और पिस्ता जैसे नट्स का सेवन अलग-अलग समय पर करने से शरीर को अलग-अलग फायदे मिलते हैं।

  • बादाम (Almonds)

डॉ. सेठी ने अपने वीडियो में बादाम के सेवन करने के लिए सुबह का समय सबसे उपयुक्त बताया है। उन्होंने बताया कि सुबह खाली पेट बादाम के सेवन से बादाम में मौजूद विटामिन E और मैग्नीशियम ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं और ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाते हैं।

  • अखरोट (Walnuts)

डॉ. सेठी के मुताबिक अखरोट के सेवन के लिए शाम का समय सबसे अच्छा है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और मेलाटोनिन होता है जो दिमाग की सेहत सुधारता है और नींद की क्वालिटी बढ़ाता है। जिससे शरीर में स्फूर्ती बनी रहती है।

  • पिस्ता (Pistachios)
See also  दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को जाते लोगों पर लाठीचार्ज, एक की मौत

डॉ. सेठी ने दोपहर के बाद के समय में पिस्ता खाने की बात कही। पिस्ता, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो एनर्जी लेवल को संतुलित रखते हैं और कार्ब्स की क्रेविंग को कम करते हैं।

  • काजू (Cashews)

डॉ. सेठी बताते हैं कि काजू के सेवन दोपहर में खाने के समय करना सबसे फायदेमंद है। इसमें मौजूद जिंक और आयरन, इम्यूनिटी को सपोर्ट करते हैं और एनर्जी मेटाबॉलिज्म में मददगार होते हैं।

  • पेकन नट्स (Pecans)

डॉ. सेठी ने पेकन नट्स को डिजर्ट में मिलाकर खाने की बात कही है। उनके मुताबिक पेकन नट्स में मौजूद पॉलिफेनॉल, LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस घटाने में मदद करता है।

पाइन नट्स (Pine Nuts) – मिड मॉर्निंग

डॉ. सेठी ने पाइन नट्स मिड-मॉर्निंग स्नैक बताते हुए कहा कि पाइन नट्स में मौजूद पाइनोलेनिक एसिड भूख कम करता है और फैट मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है। जिसके चलते इसे खाने का सवसे सही वक्क मिड-मॉर्निंग ही है।

  • मूंगफली (Peanuts)
See also  CG NEWS : कांग्रेस अधिवेशन में रहेगी कड़ी सुरक्षा, 17 ASP व 51 DSP की लगी ड्यूटी, देखें सूची…

मूंगफली को डॉ. सेठी ने “any time dry fruit” बताते हुए इसका सेवन दिन में किसी भी वक्त करने की बात कही।मूंगफली में मौजूद रेसवेराट्रॉल और नियासिन, दिल और दिमाग दोनों को हेल्दी रखते हैं। इसलिए इसका सेवन कभी भी किया जा सकता है।