टीआरपी। FREE DARSHAN: राजधानी से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर विराजित मां बम्लेश्वरी का दर्शन कराने के लिए राजधानी से निःशुल्क बस की व्यवस्था की गई है। शारदीय नवरात्रि में प्रतिदिन दो बसें सुबह और रात में डोंगरगढ़ के लिए रवाना होगी। रास्ते में चाय, नाश्ता की भी निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन डोंगरगढ़ जाने के लिए अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

निःशुल्क बस को हरी झंडी

कालीमाता सेवा समिति के नेतृत्व में काली मंदिर के समीप गॉस मेमोरियल मैदान के सामने निःशुल्क बस को हरी झंडी नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, संजना संतोष हियाल, संतोष सीमा साहू , पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी एवं आयोजक समिति के दीपक भारद्वाज, गुरमीत सिंह,संदीप परिहार आदि शामिल रहे।

केवल परिवार के सदस्य ही दर्शन के लिए जा सकेंगे

समिति के दीपक भारद्वाज ने बताया कि प्रतिदिन दो बसों को सुबह 10 बजे रायपुर से डोंगरगढ़ के लिए रवाना किया जाएगा। दर्शन के उपरांत यात्रियों को लेकर बस वापस रात्रि 10 बजे लौटेगी। यह यात्रा नवरात्रि पर 26 सितम्बर तक जारी रहेगी। केवल परिवार के सदस्य ही दर्शन के लिए जा सकेंगे।

See also  Monsoon Arrival India 2026: केरलम में मानसून की एंट्री आज शाम! अगले 7 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-बिहार का हाल