रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में CMHO कार्यालय से एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें जिला लेखापाल संतोष तिवारी कार्यालय समय के दौरान चेंबर में सोते नजर आए। यह तस्वीर मंगलवार को अन्य कर्मचारियों ने खींची और मीडिया को सौंप दी।
सूत्रों के मुताबिक, लेखापाल ने CMHO कार्यालय के चेंबर को आराम करने के लिए इस्तेमाल किया। जब कर्मचारियों ने उन्हें टोका कि कार्यालय नींद पूरी करने की जगह नहीं है, तो तिवारी ने किसी से न डरने की बात कही। इस घटना से कार्यालय में तनाव का माहौल बन गया।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारी, जो ड्यूटी के समय एसी चेंबर में सोते हैं, जनता की परेशानियों का कारण हैं। जनता को घंटों दफ्तरों में इंतजार करना पड़ता है, क्योंकि ये “सरकारी दामाद” बिना किसी चिंता के आराम फरमा रहे हैं।
प्रशासन की चुप्पी
लेखापाल संतोष तिवारी ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारी भी इस मामले पर चुप हैं। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर सवाल उठ रहे हैं।


