टीआरपी डेस्क। ग्वालियर नगर निगम की लापरवाही का मामला सामने आने पर नगरीय प्रशासन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रभारी कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल और सुरेश अहिरवार को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में विभाग की ओर से अलग-अलग आदेश जारी किए गए। कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
दरअसल चेतकपुरी चौराहे से ऑडिट भवन तक स्ट्रॉम वाटर लाइन और डामर रोड निर्माण का कार्य नगर निगम ने अनुबंधित ठेकेदार से करवाया था। लेकिन बारिश शुरू होते ही नई बनी सड़क जगह-जगह धंसने लगी और क्षतिग्रस्त हो गई।
इस मामले में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। विभाग ने जांच के बाद दोनों अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए निलंबित करने का निर्णय लिया।



