टीआरपी। Kartik month : हिंदू संवत्सर 2082 में पवित्र कार्तिक मास का शुभारंभ 8 अक्टूबर से हो रहा है। पूरे महीने तक सुहागिनें कार्तिक स्नान की परंपरा निभाएंगी। इस महीने का पहला त्यौहार करवा चौथ से शुरू होगा। इसके पश्चात अहोई अष्टमी, धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा, देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह और देव दीपावली यानी कार्तिक पूर्णिमा पर नदी में स्नान के साथ कार्तिक मास का समापन होगा। कार्तिक महीने में अनुष्ठान, पूजा, व्रत और नदी में स्नान का विशेष महत्व है। आइये, जानते हैं पूरे कार्तिक मास में कौन कौन से त्यौहार किस तारीख को मनाए जाएंगे।

हिंदू माह का राजा है कार्तिक महीना

शास्त्रों में हिंदू संवत्सर के सभी 12 महीनों में सर्वश्रेष्ठ महीना कार्तिक माह को माना गया है। इस महीने को सभी माह का राजा भी कहा गया है। पूरे महीनेभर तक स्नान, दान का विशेष महत्व है। पुराणों में भी उल्लेखित है कि कार्तिक माह में नदी में स्नान करना और दीपदान करना चाहिए। धर्म संबंधित कार्य करने से पापों का नाश होता है और पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

See also  पत्नी पंसद नहीं थी, यह हत्या की साजिश का सबूत नहीं, पति रिहा, उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय के फैसले को किया रद्द

8 अक्टूबर से 6 नवंबर तक कार्तिक मास

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास 2025 का शुभारंभ बुधवार, 8 अक्टूबर से हो रहा है। मास का समापन बुधवार के दिन ही 6 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होगा। एक महीने तक प्रतिदिन स्नान और पर्व त्यौहारों पर दान, पूजा का विशेष महत्व होता है। .

कार्तिक मास का महत्व

कार्तिक महीने में भगवान विष्णु, भगवान शिव और मां लक्ष्मी की आराधना का खास महत्व है। कार्तिक मास में ब्रम्ह मुहूर्त अर्थात सूर्याेदय से पूर्व पवित्र नदियों में स्नान करने को महत्व दिया गया है। स्नान के पश्चात नदी में दीप प्रज्वलित कर प्रवाहित करना चाहिए।

जानें, कब है कौन सा त्यौहार

10 अक्टूबर – करवाचौथ .

18 अक्टूबर – धनतेरस .

21 अक्टूबर – दीपावली, कार्तिक अमावस्या .

22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव

23 अक्टूबर – भैया दूज .

27 अक्टूबर – छठ पूजा .

01 नवंबर – देवउठनी एकादशी, तुलसी संग शालिग्राम विवाह

05 नवंबर – कार्तिक पूर्णिमा स्नान और देव दीपावली से समापन

See also  श्रमिक बच्चों को मिलेगा फ्री हॉस्टल और पढ़ाई का मौका, छत्तीसगढ़ में शुरू हुई ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’