टीआरपी डेस्क। Karwa Chauth 2025 : पूरे देश में आज करवा चौथ की रौनक देखते ही बन रही है। सुबह से ही बाजारों और मॉल्स में महिलाओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी हुई है। पारंपरिक पोशाकों, सजावट और खरीदारी के इस माहौल में हर तरफ त्योहारी उत्साह नजर आ रहा है।

करवा चौथ के मौके पर विवाहित महिलाएं दुल्हन की तरह सजती-संवरती हैं। वे लाल साड़ी, सिंदूर, चूड़ियां और गहनों से खुद को सजाकर अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय जीवन की कामना करती हैं। इस व्रत की तैयारियां कई दिन पहले से शुरू हो जाती हैं।

करवा चौथ की सबसे खास रस्म होती है चांद का इंतजार और छलनी से दर्शन। इसके पीछे एक पुरानी धार्मिक कथा जुड़ी है। कहा जाता है कि एक समय वीरवती नामक पतिव्रता महिला ने करवा चौथ का निर्जल व्रत रखा था। शाम होते-होते वह भूख और प्यास से कमजोर पड़ गई। उसकी स्थिति देखकर उसके भाईयों ने पेड़ की ओट में छलनी लगाकर उसके पीछे दीपक जलाया और कहा कि चांद निकल आया है। वीरवती ने उस झूठे चांद को देखकर व्रत खोल लिया। लेकिन इसके बाद उसके पति की तबीयत खराब हो गई। पश्चाताप में वीरवती ने सच्चे चांद का दर्शन कर पुनः व्रत रखा और तब जाकर उसके पति को जीवनदान मिला।

See also  इन्होंने किया था छात्रों को अपने देश में लौटकर ज्ञान का सही इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित, जन्मदिन पर Google ने बनाया Doodle

कितने समय दिखेगा चांद ?