टीआरपी। the city flex-free : पिछले दिनों जीई रोड को फ्लैक्स फ्री जोन बनाने का आदेश रायपुर नगर निगम ने दिया था। महापौर मीनल चौबे एक दिन पहले ही जापान की यात्रा से लौटीं। दीपावली के मद्देनजर राजधानी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने अधिकारियों के साथ दौरा किया। इस दौरान महापौर ने देखा कि उनके जन्मदिन के अवसर पर खम्भे पर बधाई संदेश देने वाले पोस्टर लगे थे। यह देखकर महापौर ने स्वयं अपना पोस्टर हटवाने का आदेश दिया और खड़े होकर पोस्टर हटवाया। अधिकारियों से कहा कि शहर के व्यस्ततम मार्गों को फ्लैक्स फ्री जोन बनाया जाए।

महापौर मीनल चौबे और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने- अपने जोन क्षेत्र के सभी वार्डों में दीवावली पर्व पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया। गंगदी और कचरा दिखते ही वहाँ टीम लगाकर तुरंत सफाई करवाने और सफाई से संबंधित जनशिकायतों का त्वरित निदान प्राथमिकता से करते हुए सफाई व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

See also  Weather Update: उत्तर से दक्षिण भारत तक मौसम ने ली करवट, जानें छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम

अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

महापौर मीनल चौबे और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने शहर में घूमघूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन कमिश्नर डॉ.दिव्या चंद्रवंशी, अरुण ध्रुव, खीरसागर नायक, राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता डी. के. पैकरा, सुशील मोडेस्टस, शेखर सिंह, लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, अतुल चोपड़ा, आशुतोष सिंह,उप अभियंता नीतीश झा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन, पूरन कुमार ताण्डी, वीरेन्द्र चंद्राकर, संदीप वर्मा, गोपीचंद देवांगन आदि अधिकारी उपस्थित रहे।