टीआरपी। Today Horoscope : कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दीपावली के दिन 20 अक्टूबर को कुछ राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। आइए जानते हैं दीपावली का दिन किन राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी होगा और किस राशि के जातकों को परेशानियों से जूझना पड़ेगा।

मेष राशि

किसी नई नौकरी अथवा व्यवसाय में प्रगति का योग बन रहा है। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, व्यवसाय में संयम के साथ निर्णय लें। जीवनसाथी के साथ मतभेदों को दूर करें ताकि तनाव से मुक्ति मिले।

वृषभ राशि

जमीन, मकान में निवेश करना लाभदायी होगा। प्रापर्टी को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच अनबन हो सकती है। यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी।

मिथुन राशि

जीवनसाथी की सहमति से ही किसी महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करें। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। संपत्ति विवाद को सुलझाने में मदद मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा।

See also  Horoscope 20 October 2022 : इन राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में कार्यों की प्रशंसा होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दें।

सिंह राशि

जमीन, मकान के मामले में सावधानी बरतें। आर्थिक लाभ होने से मन में खुशी छाएगी। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए शुभ समय है।

कन्या राशि

व्यापार में प्रतिस्पर्धा के चलते आर्थिक नुकसान हो सकता है। कोई भी निर्णय सोचसमझकर लें ताकि परेशानी का सामना न करना पड़ें। आय में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध सुधरेंगे।

तुला राशि

अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी, व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने शहर से बाहर की यात्रा को टालें। नए व्यवसाय में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

मकान खरीदने का संयोग बन रहा है। सोचसमझकर लिए गए निर्णय से पछतावा नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। किसी बात पर तनाव रहेगा।

See also  चित्रकोट उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग, अभी चुनाव हुए तो कांग्रेस 12 सीट पर सिमट जाएगी- नेता प्रतिपक्ष

धनु राशि

व्यवसाय में निवेश करना लाभदायी होगा। अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए किया जा रहा प्रयास सफल होगा।

मकर राशि

नौकरी अथवा व्यवसाय में सोचसमझकर ही निर्णय लें। जल्दबाजी में किए गए निर्णय से नुकसान हो सकता है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होगा।

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में योग्यता को महत्व मिलेगा। जमीन में निवेश करना लाभदायी होगा। अपने आप पर भरोसा रखते हुए जोखिम लेकर कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय में नए अवसर तलाशें, आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।

मीन राशि

नौकरी में सावधानी बरतें और व्यवसाय के क्षेत्र में ज्यादा जोखिम न लें। परिवार के सदस्यों के साथ सहयोगात्मक भावना से कार्य करें। जीवनसाथी के साथ मजबूत संबंध मजबूत होगा। सोच समझकर ही नया व्यवसाय शुरू करें।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।