रायपुर। राज्य शासन ने विदेशों में काम आने वाले शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और अन्य दस्तावेजों के सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय समिति का पुनर्गठन किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार अवर सचिव स्कूल शिक्षा आरपी वर्मा प्राधिकृत अधिकारी होंगे। उनके साथ अंकिता गर्ग उप सचिव तकनीकी शिक्षा, धनंजय नेताम अवर सचिव उच्च शिक्षा सदस्य होंगे। यह पुनर्गठन, राकेश ध्रुव उच्च शिक्षा के तबादले की वजह से किया गया है। यह समिति प्रवासी भारतीयों (छत्तीसगढ़ियों भी) के विदेशों में काम आने वाले शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, ड्राइविंग लाइसेंस, व्यक्तिगत शपथ पत्र, बैंक स्टेटमेंट, वोटर आईडी कार्ड, चिकित्सा प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर सकेगी। समिति 2019 से कार्यरत है।

See also  स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 : 4 से 7 मार्च तक केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल जाँचेगा सबसे स्वच्छ राज्य के राजधानी रायपुर की जमीनी हकिकत