टीआरपी। Medical store owner arrested for selling fake cough syrup : खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा नकली दवाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जांच की गई। जांच में अमानक घोषित पाए जाने पर मेडिकल स्टोर्स के संचालक को गिरफ्तार किया गया।
गरियाबंद के औषधि निरीक्षक ने जांच में पाया कि औषधि बेस्टो कॉफ ड्राई कॉफ फार्मूला जिसमे बैच नंबर, निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तिथि वर्णित नहीं थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए औषधि के लेबल में लिखित निर्माता फर्म से संपर्क किया गया। जिसमे ज्ञात हुआ की यह औषधि लेबल वर्णित निर्माता फर्म के द्वारा विनिर्मित नहीं किया गया है। अतः यह औषधि नकली औषधि है । विवेचना करते हुए कुलेश्वर मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स के संचालक सीताराम साहू को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।


