टीआरपी डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा जारी हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में कुल 65.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रारंभिक आंकड़ा 64.6 प्रतिशत था, जिसमें अब 1.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह बढ़ा हुआ प्रतिशत भी चुनावी नतीजों के लिए निर्णायक माना जा रहा है।

इस चरण में सबसे अधिक वोटिंग मीना पुर में रही, जहां 77.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद बोचहां में 76.35 प्रतिशत, कुढ़नी में 75.63 प्रतिशत, सकरा में 75.35 प्रतिशत और उजियारपुर में 73.99 प्रतिशत मतदान हुआ। कल्याणपुर में 73.62 प्रतिशत, बरूराज में 73.50 प्रतिशत, सरायरंजन में 73.33 प्रतिशत, पारू में 72.62 प्रतिशत और समस्तीपुर में 72.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। ये पहले चरण की शीर्ष 10 सीटें हैं जहां सर्वाधिक मतदान हुआ।

वहीं सबसे कम मतदान वाली सीटों में दरौंदा में 58.90 प्रतिशत, छपरा में 58.61 प्रतिशत, दानापुर में 58.52 प्रतिशत, एकमा में 58.35 प्रतिशत और शाहपुर में 57.11 प्रतिशत मतदान हुआ। ज़िरादेई में 57.17 प्रतिशत, दरौली में 57.00 प्रतिशत, बिहारशरीफ में 55.09 प्रतिशत, दीघा में 41.40 प्रतिशत और कुम्हरार में मात्र 39.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुम्हरार इस बार सबसे कम मतदान वाली सीट रही।

See also  Election Commission OF India: बिहार के बाद पूरे देश में होगा वोटर लिस्ट रिवीजन, जानें कब से होगा शुरू, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट

चुनाव विशेषज्ञों के अनुसार अधिक मतदान को आमतौर पर बदलाव की संभावना या किसी पक्ष में लहर से जोड़ा जाता है, जबकि कम मतदान को मतदाताओं की उदासीनता या मौजूदा सरकार से संतोष का संकेत माना जाता है।