CG News: मुख्यमंत्री निवास में कल गुरुवार को होगा जनदर्शन, 12:00 बजे से होगा शुरु
CG News: मुख्यमंत्री निवास में कल गुरुवार को होगा जनदर्शन, 12:00 बजे से होगा शुरु

CG News: रायपुर। jan darshan: मुख्यमंत्री निवास रायपुर में कल 13 नवंबर हर गुरुवार को जनदर्शन शुरू हो रहा है। दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

CG News: राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल मुख्यमंत्री साय की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को दर्शाती है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके।

See also  बड़ी खबर: 2 रुपए की डेक्सामेथासोन भी बचा सकती है कोरोना के गंभीर मरीज की जान, रेमडेसिवीर के पीछे न करें 20 हजार खर्च, SGPGI Expert Opinion