गाजियाबाद। प्रसिद्ध हिंदी कवि डॉ. कुमार विश्वास की गाड़ी उनके घर के बाहर से चोर उड़ा लेगए। वह गाजियाबाद के वसुंधरा में रहते हैं। उनकी फॉर्च्युनर कार घर के बाहर ही पार्क थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बता दें कि कवि कुमार विश्वास गाजियाबाद के वसुंधरा के सेक्टर-3 में रहते हैं और कार उनके आवास के बाहर खड़ी थी, शनिवार सुबह कार गायब थी।

कुमार विश्वास गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-3 में रहते हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम उन्होंने घर के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी की थी। देर रात तक गाड़ी घर के बाहर ही थी। सुबह जब उन्होंने देखा तो गाड़ी गायब थी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामला हाईप्रोफाइल होने से पुलिस में हड़कंप मच गया।

पुलिस की गई टीमें गाड़ी की तलाश में लगा दी गई हैं। पुलिस को इस मामले में सीसीटीवी कैमरे से कुछ जानकारी भी मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के नेता रहे हैं। वह अन्ना हजारे के साथ जनलोकपाल आंदोलन में भी शामिल रहे थे। बाद में अरविंद केजरीवाल से मनमुटाव के बाद वह पार्टी से अलग हो गए।

See also  सीजी: छत्तीसगढ़ में मदकूद्वीप सहित 4 स्मारकों को संरक्षित करने की तैयारी, पुरातत्व विभाग ने बनाया प्रस्ताव

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।