Shukra Gochar 2026:  वैदिक पंचांग के अनुसार लग्जरी, सुख और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र वर्ष 2026 में धनु राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर से गुरु के साथ समसप्तक योग बनेगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।  ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस विशेष योग से तीन राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, करियर में नई नौकरी या पदोन्नति के योग बन रहे हैं तथा किस्मत चमकने के संकेत हैं।इन राशि वालों को शुक्र के इस गोचर से करियर और धन लाभ में उल्लेखनीय प्रगति मिल सकती है। ज्योतिष विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि इस अवधि में सकारात्मक निर्णय लेने से लाभ अधिक होगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

कर्क राशि वाले लोगों के लिए समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही प्रेम संबंधी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप प्रेम विवाह का फैसला लेना चाहते हैं तो अवसर अनुकूल रहेगा। वहीं इस समय कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर में अचानक उछाल आएगा और नए अवसर आपको आगे बढ़ने का मार्ग देंगे। वहीं संपत्ति से संबंधित लाभ संभव है।

See also  Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, 100 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

समसप्तक राजयोग बनने से धनु राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपके कार्य करने की शैली में निखार होगा। वहीं व्यक्तित्व निखरेगा। वहीं जमीन-जायदाद या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। विलासिता की वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। आपके अपने पार्टनर के साथ रिश्ते रोमांस से भरपूर रहेंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके अंदर एक अलग ही रचनात्मकता देखने को मिलेगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

समसप्तक राजयोग का बनना मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही इस दौरान आप अपने भाई बहन और सहकर्मियों का अच्छा साथ मिलेगा। उनके साथ आप खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे। साथ ही आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनको नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

See also  अयोध्या में 45 दिनों तक चलने वाले ‘राग सेवा’ में 100 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति