टीआरपी। Notice to Hyderabad-based agency MMR Innovations Pvt Ltd : राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक बूढ़ातालाब, स्वामी विवेकानंद सरोवर में म्यूजिकल फाउंटेन काफी महीनों बल्कि वर्षों से खराब पड़ा है। आम नागरिकों की शिकायत पर महापौर मीनल चौबे दो दिन पूर्व तालाब के फाउंटेन का निरीक्षण करने पहुंची थीं। निगम अधिकारियों और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने फाउंटेन का संचालन करने वाली एजेंसी जुबली हिल्स हैदराबाद स्थित मेसर्स एमएमआर इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस भेजा है।


रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की नोटिस में कहा गया है कि अनुबंध की शर्त Employers Requirement (B) Scope of work के अनुसार म्यूजिकल फाउंटेन का नियमित संचालन एवं संधारण एजेंसी द्वारा किया जाना है। जिसके पश्चात् भी म्यूजिकल फाउंटेन का बंद पाया जाना एजेंसी द्वारा अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन को प्रदर्शित करता है।


रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक सह रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मुख्य परिचालन अधिकारी ऋचा चंद्राकर ने अनुबंधित एजेंसी मेसर्स एमएमआर इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड जुबली हिल्स हैदराबाद तेलंगाना को नोटिस जारी किया।

See also  कांग्रेस के सचिन पायलट का रायपुर दौरा: 17 मार्च को विधानसभा घेराव का करेंगे नेतृत्व

नोटिस में चेतावनी दी है कि बूढ़ातालाब ( स्वामी विवेकानंद सरोवर ) में बन्द म्यूजिकल फाउंटेन को तत्काल चालू कर सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करें एवं भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। अन्यथा सम्बंधित एजेंसी के विरुद्ध अनुबंध की शर्तों के अनुसार अनुबंध निरस्त करने एवं परफॉरमेन्स गारन्टी राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी।