टीआरपी डेस्क। UPSSSC PET Result 2025 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। UPSSSC ने प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2025 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग की ओर से स्कोरकार्ड में आवश्यक सुधार किए गए हैं, जिसके बाद उम्मीदवार अब अपने संशोधित मार्क्स की जानकारी देख सकते हैं।

राज्य के 48 जिलों के 1479 परीक्षा केंद्रों पर 6 और 7 सितंबर 2025 को PET परीक्षा आयोजित की गई थी। संशोधित नतीजों के साथ आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उम्मीदवार यह जांचें कि उनके अंक में बदलाव हुआ है या नहीं।

रिवाइज्ड PET रिजल्ट ऐसे देखें

  1. UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर मौजूद Results या Login to your dashboard पर क्लिक करें
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें
  4. स्क्रीन पर नया स्कोरकार्ड दिखाई देगा, डाउनलोड कर लें

PET के बाद आगे क्या?

See also  ममता बनर्जी पर ED का बड़ा आरोप, हाई कोर्ट तक पहुंचा मामला…

रिजल्ट में योग्य पाए गए उम्मीदवार अब ग्रुप B और C पदों की मेन्स परीक्षा के लिए पात्र हो जाएंगे। आगामी भर्तियों जैसे – लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, फॉरेस्ट गार्ड आदि में इसी मेरिट के आधार पर आवेदन किया जा सकेगा। मेन्स एग्जाम के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के उपरांत फाइनल मेरिट जारी की जाएगी।

PET स्कोरकार्ड की वैधता

रिवाइज्ड स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख से 1 वर्ष तक वैध रहेगा। इस दौरान उम्मीदवार किसी भी संबंधित भर्ती में भाग ले सकते हैं। साथ ही PET प्रमाणपत्र ईमेल के माध्यम से भी उपलब्ध कराया जाएगा।