टीआरपी। Congress leaders set out to surround the BJP office :
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर मनी लांड्रिंग की शिकायत के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव करने निकले। प्रदर्शनकारियों को आंबेडकर अस्पताल चौक से पहले ही रोक लिया।

प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह के पोस्टर पर कालिख

प्रदर्शनकारियों ने बेरीकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद नाराज कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पोस्टर पर कालिख पोतकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपाई नेता दमनकारी नीति अपना रहे हैं। जनहित के मुद्दों को उठाने वाली कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर अनर्गल आरोप लगाकर परेशान किया जा रहा है।

See also  बिग ब्रेकिंग: महाराष्ट्र के 10 मंत्री और 20 विधायक कोरोना संक्रमित,लग सकता है कड़ा प्रतिबंध


प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अब प्रदेशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रत्येक जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करके भाजपा नेताओं का पुतला दहन किया जाएगा।

सत्य को परेशान किया जा सकता है लेकिन पराजित नहीं


कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बदले की राजनीति का पर्दाफाश हो चुका है । न्यायालय ने यंग इंडियन मामले में सोनिया गांधी एवं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्यवाही को अवैध ठहरा दिया और न्यायालय ने टिप्पणी की है कि यह प्रकरण दुर्भावना से ग्रसित था।

मामला ईडी के क्षेत्र अधिकार से बाहर का है तथा यह भी कहा है कि उनके पास कोई एफआईआर नही।इसलिए कोई मामला नहीं बनता है। न्यायालय के फैसले के बाद सत्य की जीत हुई है और झूठ का मुंह काला हुआ है।

न्यायालय की टिप्पणी से साबित हो गया है कि भारत देश में किस प्रकार विपक्ष के नेताओं को भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी अमित शाह मिलकर कैसे झूठे मामलों में फसाने का काम कर रहे हैं। और ईडी, आईटी, सीबीआई का इस्तेमाल किस प्रकार इनके द्वारा किया जा रहा है।

See also  TMC सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ किया प्रस्ताव पारित कहा-'पहले दिल्ली संभालिए, फिर बंगाल के बारे में सोचिएगा'

प्रदर्शन में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा सहित अनेक कांग्रेसी नेता शामिल रहे।