टीआरपी। The Excise Sub-Inspector post : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग में आबकारी उप निरीक्षक के पद पर 85 अभ्यर्थियों को नियुक्ति हेतु चयनित किया गया है। उक्त पद के लिए शासन द्वारा निर्धारित शारीरिक मापदंड एवं अन्य सत्यापित दस्तावेज मांगे गए हैं।


नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 2 जनवरी 2026 को सुबह 10.30 बजे शारीरिक माप एवं शैक्षणिक प्रमाणपत्र तथा अन्य दस्तावेजों की जांच हेतु कार्यालय आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ नार्थ ब्लॉक सेक्टर 19 वाणिज्यिक कर जीएसटी भवन अटल नगर नवा रायपुर प्रथम तल में अनिवार्य रूप से समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा।


अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे शैक्षणिक योग्यता एवं आवेदन पत्र के सह संलग्न दिए गए अन्य दस्तावेजों के मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी राजपत्रित अधिकारी से अभिप्रमाणित स्वप्रमाणित प्रतियां तथा वर्तमान कें दो कलर फोटो भी अपने साथ लेकर आना होगा।

See also  IPL Mega Auction 2025 : आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत, इन खिलाड़ियों पर भी हुई पैसों की बारिश


ये है 85 चयनित अभ्यर्थियों की सूची


जिन 85 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है, उनकी सूची इस प्रकार हैं।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।