टीआरपी डेस्क। निधि छिब्बर छत्तीसगढ़ कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 24 जून 1969 को हरियाणा में हुआ। वे मूल रूप से हरियाणा की निवासी हैं। उन्होंने इतिहास में एमए, एलएलबी और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स में डिप्लोमा किया है।

निधि छिब्बर ने 4 सितंबर 1994 को आईएएस सेवा जॉइन की। छत्तीसगढ़ में उन्होंने जांजगीर-चांपा जिले की कलेक्टर (लगभग 5 महीने), सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव, भू-अभिलेख आयुक्त, सहकारिता पंजीयक, स्कूल शिक्षा निदेशक तथा राजस्व मंडल सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

2017 में वे केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति पर गईं। रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्ति हुई, लेकिन राज्य सरकार द्वारा रिलीव न करने पर केंद्र ने उन्हें 5 वर्षों के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से रोक दिया। इस निर्णय को उन्होंने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) में चुनौती दी तथा CAT का फैसला उनके पक्ष में आया। इसके बाद वे पुनः केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनीं।

See also  Allegations Of Former IAS & BJP Leader OP Chowdhary -कहा रोज़ेदारों की चिंता, हिंदू व्रतधारियों को भूल गया प्रशासन

उन्होंने भारी उद्योग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की अध्यक्ष (13 मई 2022 से), नीति आयोग में अतिरिक्त सचिव/सलाहकार तथा वर्तमान में (मई 2025 से) नीति आयोग के अंतर्गत विकास निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय (DMEO) की महानिदेशक (Secretary स्तर) के पद पर कार्यरत हैं। CBSE अध्यक्ष की नियुक्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई थी, जिसमें शिक्षा क्षेत्र में अनुभव की कमी का आरोप लगाया गया, लेकिन उन्होंने शिक्षा विभाग में 48 महीने कार्य का प्रमाण प्रस्तुत कर याचिका खारिज कराई।

निधि छिब्बर का प्रशासनिक अनुभव चुनाव प्रबंधन, शिक्षा, रक्षा, भारी उद्योग, योजना एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भू-राजस्व प्रबंधन, खनन एवं खनिज और स्थानीय स्वशासन जैसे विविध क्षेत्रों में रहा है। वे 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं तथा उनकी सेवाएं प्रशासनिक सुधारों एवं नीति निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

पारिवारिक जीवन: निधि छिब्बर का विवाह छत्तीसगढ़ कैडर के ही 1994 बैच के आईएएस अधिकारी विकासशील से हुआ है। उनके पति विकासशील वर्तमान में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव हैं (सितंबर 2025 से)। इससे पूर्व वे एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) में कार्यकारी निदेशक थे।

See also  चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मियों को दी गई दंडाधिकारी की शक्तियां, राजपत्र में किया गया प्रकाशन