रायपुर। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने युवा कार्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए IAS डॉ. प्रियंका शुक्ला आईएएस को मेरा युवा भारत (MY Bharat) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पे मैट्रिक्स के लेवल-14 में प्रतिनियुक्ति के आधार पर तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है।
नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो। यह व्यवस्था संबंधित पद के लिए भर्ती नियमों के अंतिम रूप दिए जाने तक लागू रहेगी।

जानिए IAS डॉ प्रियंका शुक्ला के बारे में (Learn more about IAS officer Dr. Priyanka Shukla)
प्रियंका शुक्ला का जन्म उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा भी वहीं से पूरी हुई है। प्रियंका शुक्ला के पिता बचपन से अपनी बेटी को आईएएस अफसर बनाना चाहते थे। प्रियंका खुद भी आईएएस अफसर बनना चाहती थी, लेकिन परिस्थितियां बनी कि उन्होंने मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला लिया।
इसके बाद प्रियंका शुक्ला ने MBBS में चयन के लिए परीक्षा दी और अच्छे नंबरों से पास हो गई। उन्हें लखनऊ का केजीएमयू मेडिकल कॉलेज एलॉट हुआ। यहीं से प्रियंका ने MBBS की पढ़ाई पूरी की।
पेशे से डॉक्टर रही इस महिला आईएएस अफसर को एक दिन किसी महिला ने ताना मारते हुए कहा था कि “तू कहीं की कलेक्टर है क्या?” बस फिर क्या था यह बात आईएएस ऑफिसर डॉ प्रियंका शुक्ला (IAS Priyanka Shukla) के मन में ऐसी चुभ गई. उसी समय उन्होंने तय कर लिया कि वह जो बदलाव करना चाहती हैं, उसके लिए कलेक्टर बनना होगा. इसके बाद प्रियंका शुक्ला लौटकर घर आईं और आईएएस बनने की तैयारी शुरू कर दी.
प्रियंका शुक्ला पहले प्रयास में असफल रहीं. लेकिन दूसरे प्रयास में वह यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करने में सफल रहीं. इस तरह साल 2009 में आईएएस अधिकारी बन गईं. उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला. वह छत्तीसगढ़ में विशेष सचिव और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव पदों पर भी काम कर चुकी हैं.
सम्मानित हो चुकी हैं प्रियंका शुक्ला (Priyanka Shukla has been honored)
प्रियंका को सराहनीय प्रयासों के लिए अभी तक कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। यही नहीं, प्रियंका को सेंसस 2011 के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तरफ से सेंसर सिल्वर मेडल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। साक्षरता के क्षेत्र में अपने प्रयासों के लिए भी उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
प्रियंका अपने कामकाज के तरीके और प्रगतिशील सोच के चलते सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। आज के दौर की महिलाओं के लिए प्रियंका शुक्ला एक बड़ी मिसाल हैं और वह निरंतर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए इंस्पायर करती हैं।



