टीआरपी डेस्क। 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है और इसके बाद 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) के लागू होने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो नए साल की शुरुआत सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी लेकर आ सकती है।

7वां वेतन आयोग जनवरी 2016 में लागू किया गया था और करीब दस साल बाद अब उसका कार्यकाल पूरा हो रहा है। दरअसल प्रत्येक 10 वर्ष में वेतन ढांचे में संशोधन की परंपरा रही है। इसी क्रम में अक्टूबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस को मंजूरी दी थी। इससे यह संकेत मिला कि सरकार वेतन संशोधन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

जानकारों के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग के तहत नया सैलरी स्ट्रक्चर सैद्धांतिक रूप से 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो सकता है। हालांकि, वास्तविक वेतन में बदलाव और एरियर का भुगतान होने में कुछ समय लग सकता है। इसके बावजूद कर्मचारियों को भरोसा है कि नई सिफारिशें लागू होने पर उनकी आय में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

See also  47 लाख केंद्रीय कर्मचारी करेंगे भारतीय सेना के शहीद परिवारों की मदद, हर कर्मी देगा इतने रुपए