टीआरपी। Horoscope January 2026 : नए साल 2026 की शुरुआत में ही पंचग्रही योग का संयोग बन रहा है। अर्थात एक ही राशि में पांच बड़े ग्रह एक साथ रहेंगे। यह योग शनि की राशि मकर में बन रहा है। साल के पहले दिन गुरु प्रदोष और रवि योग जैसा दुर्लभ संयोग है। जनवरी माह के मध्य में ग्रहों की दुर्लभ और प्रभावशाली स्थिति बन रही है। यह संयोग सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा।

कुछ राशि जैसे वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए शुभदायी है। वहीं, मेष, वृश्चिक राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वृष और तुला राशि वालों का प्रमोशन होगा। मिथुन और कन्या राशि वालों को सुख मिलेगा। कुंभ और मकर राशि वालों पर पारिवारिक जिम्मेदारियां बढेंगी। वाहन सुख मिलेगा। धनु और मीन राशि वालों के रुके कार्य पूरे होंगे।कर्क राशि को मानसिक तनाव से गुजरना होगा और सिंह राशि वालों को सफलता पाने खूब मेहनत करनी पड़ेगी।

See also  Horoscope 12 July 2023 : इन राशि वालों को नौकरी में मिल सकती है सम्मान और प्रमोशनल, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मकर राशि में पांच ग्रह यानी पंचग्रही योग


द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को शुक्र मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके अगले दिन 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में आएंगे। 16 जनवरी को मंगल का गोचर मकर में होगा, जबकि 17 जनवरी को बुध भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे। अंत में 18 जनवरी को चंद्रमा के मकर राशि में आते ही सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र की युति बन जाएगी और पंचग्रही योग बनेगा।


वृषभ राशि


वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती और व्यावसायिक लाभ लेकर आएगा। नौकरी, व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।


मिथुन राशि


इस राशि के जातकों के लिए शिक्षा और करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे। नई जिम्मेदारियां मिलने से प्रगति के द्वार खुलेंगे। काफी समय से चल रहा विवाद समाप्त होगा। नई योजनाओं की रूपरेखा बनाकर उसे क्रियान्वित करने के लिए सही समय है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

See also  Horoscope 19 May 2024 : इन राशि वालों को आज धन हानि के संकेत, जानें क्या कहते है आपके सितारें


सिंह राशि


सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ समय है। ग्रहों के प्रभाव से रिश्ते और सामाजिक दायरे को मजबूत करने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, सोमचसमझकर खर्च करने में ही भलाई है।


कर्क राशि


कर्क राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल है। धन लाभ के साथ सामाजिक सम्मान मिलने की संभावना है।


तुला राशि


तुला राशि के लिए व्यापार में निवेश करना शुभ होगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा।

नए आविष्कार होंगे


साल 2026 में विविध बीमारियों के इलाज के नए आविष्कार होंगे। नई-नई दवाइयां और तकनीक विकसित होंगी। राष्ट्र विरोधी गतिविधियां खत्म होंगी. फसल और अनाज का उत्पादन बढ़ेगा. शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां तेज हो सकती हैं. सरकार धीरे-धीरे आंतरिक विवादों को खत्म करने में कामयाब रहेगी.


खेती में लाभ


व्यापारिक क्षेत्र में बहुत लाभ ही लाभ होगा, जैसे दलहन, तिलहन, धान है और विशेषकर जो लोग धनिया की खेती करते हैं, धनिया, लहसुन इसमें विशेष उन्नति लाभ मिलेग।ा फसलों में गेहूं और धान का उत्पादन बढ़ेगा।

See also  Horoscope 20 September 2024 : इन राशि वालों के लिए आज बन रहे हैं यात्रा के योग, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल


नौकरी के अवसर बढ़ेंगे


शिक्षा के क्षेत्र में नया साल शुभदायी साबित होगा। प्रतियोगिता में अधिक से अधिक लड़के लाभान्वित होंगे और नौकरी के उत्तम योग भी बनेगा। प्राइवेट सेक्टर और सरकारी सेक्टर दोनों में विशेष भर्तियां होंगी।


निम्न उपाय करने से दूर होगी अड़चन

  • हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें
  • प्रतिदिन सुबह और शाम हनुमान के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • लाल मसूर की दाल हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।
  • हनुमान को पान का भोग और दो बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
  • महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।
  • माता दुर्गा, भगवान शिव और हनुमान की आराधना करनी चाहिए.

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।