टीआरपी डेस्क। Big Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2001 और 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी कर दी है। जारी सूची में 2001 बैच की IAS अधिकारी शहला निगार और 2017 बैच के IAS अधिकारी आकाश छिकारा, रोहित व्यास, मयंक चतुर्वेदी, कुणाल दुदावत और चंद्रकांत वर्मा के नाम शामिल हैं।

आदेश के अनुसार 2001 बैच की IAS अधिकारी शहला निगार को 1 जनवरी 2026 से प्रमुख सचिव वेतनमान Pay Matrix Level-15 में पदोन्नत किया गया है। उन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रमुख सचिव, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग तथा जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग और गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं 2017 बैच के IAS अधिकारी आकाश छिकारा को उप सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण और अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद से पदोन्नत कर संयुक्त सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग बनाया गया है। वे पूर्ववत रायपुर विकास प्राधिकरण और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे। राज्य शासन द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

See also  हमें स्वयं, प्रणालियों, टीमों और प्रौद्योगिकी का नेतृत्व करके शिक्षण संस्थानों का प्रबंधन करना होगा": प्रोफेसर मदन मोहन गोयल.

देखें आदेश…

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।