कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लोक भवन में धमकी भरा ईमेल भेजे जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात आरोपी को कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके से गिरफ्तार किया।

लोक भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी से मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए पूछताछ की जा रही है। गुरुवार रात राज्यपाल सीवी आनंद बोस को ईमेल के माध्यम से जान से मारने और उड़ा देने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने ईमेल में अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया था।

घटना के बाद राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। जेड-प्लस सुरक्षा प्राप्त राज्यपाल की सुरक्षा में अब लगभग 60 से 70 केंद्रीय पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

See also  टल गया अंधेरे का साया? अब हर दिन 20 लाख टन होगा कोयले का उत्पादन