टीआरपी डेस्क। आज के दौर में अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खान-पान, मोटापा और स्ट्रेस के वजह से लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। लीवर हर दिन हमारे शरीर में जमा होने वाले हानिकारक तत्वों को साफ करता है। जब टॉक्सिन्स की मात्रा अधिक हो जाती है, तो लीवर थकने लगता है। इस वजह से थकान, अपच, त्वचा पर दाग-धब्बे, पेट भारी रहना और वजन बढ़ने की समस्या होने लगती है। शुरूआत में इसके लक्षण नहीं दिखते है लेकिन आगे चलकर यह गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में लीवर डिटॉक्स करना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके लिए आपको रोजाना कुछ सूखे मेवे का सेवन करना होगा।

अखरोट


इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो लिवर को हेल्दी व डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, लिवर में जमा अमोनिया जैसे हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होता है। साथ ही अखरोट के सेवन से फैटी लिवर की समस्या भी काफी हद तक कम हो सकती है। इसे आप सुबह नाश्ते में या रात में सोने से पहले खा सकते है।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने अस्पतालों में मनमाने वसूली को लेकर नाराजगी जताई

किशमिश


किशमिश खून को साफ करने में मदद करती है, जिससे लीवर पर दबाव कम पड़ता है। इसमें आयरन, पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो लीवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। किशमिश कब्ज की समस्या को भी दूर करती है, जो लीवर की सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

पिस्ता

पिस्ता में मौजूद हेल्दी फैट्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स लीवर को मजबूत बनाता हैं। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, जिससे फैटी लिवर कम होता है। पिस्ता लीवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में भी मदद करता है, और सूजन को कम करता है। इसे आप वर्कआउट से पहले या बाद में खा सकते है।

क्या है सूखे मेवे खाने का सही समय?

अगर आप लीवर डिटॉक्स के लिए सूखे मेवे खा रहे हैं, तो समय का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
सुबह खाली पेट- भीगी हुई किशमिश और अखरोट के लिए सबसे अच्छा समय है।
नाश्ते के साथ- पिस्ता या थोड़ी मात्रा में अखरोट खाया जा सकता है।
रात के वक्त सूखे मेवे खाने से बचाना चाहिए, क्योंकि इसका असर पाचन पर पड़ सकता है।

See also  Water after Tea : चाय के बाद पानी पीने का असर ? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय…


कितनी मात्रा में खाना चाहिए?

सूखे मेवे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इनमें कैलोरी भी ज्यादा मात्रा होती है। इसलिए ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

अखरोट- 1 से 2 खा सकते है।
किशमिश- 5 से 8 खा सकते हैं
पिस्ता- 2 से 5 ले सकते है।


स्वस्थ लीवर के लिए कुछ जरूरी टिप्स

दिनभर में अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए।
ज्यादा तला-भूना और शराब पीने से बचना चाहिए।
अपने आहार में हरी सब्जियां और फलों को शामिल करना चाहिए।
नियमित व्यायाम करना चाहिए।