टीआरपी। Municipal corporation : नगर पालिक निगम रायपुर के 10 जोन में जिम्मेदारी संभाल रहे कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उपअभियंताओं का तबादला एक जोन से दूसरे जोन मेें किया गया है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि अभियंताओं को एक जोन से दूसरे जोन में भेजने की कार्रवाई विधायक राजेश मूणत के नाराजगी जताए जाने के बाद की गई है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम विधानसभा के विधायक राजेश मूणत ने समता कॉलोनी स्थित करबला तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाया कि सौंदर्यीकरण करने में लापरवाही बरती गई है। यह देखकर विधायक ने संबंधित इंजीनियरों को हटाने का निर्देश दिया था। विधायक की नाराजगी को देखते हुए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने ईई, एई और डीई को अन्य निगम जोन में भेज दिया है।
नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अब जोन 3 कार्यपालन अभियता सुशील मोडेस्टस को जोन 7 भेजा गया है। जोन 7 प्रभारी कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे को जोन 3 में भेजा गया है। इसी तरह जोन 7 के सहायक अभियंता गोविंद साहेब बजारे को जोन 2, जोन 7 के सहायक अभियंता अरविंद राहुल को जोन 5, जोन 2 के सहायक अभियंता शत्रुधन देशलहरे को जोन 7 भेजा गया है।
जोन 5 के सहायक अभियंता कमलेश मिथलेश को जोन 7, जोन 7 के प्रभारी सहायक अभियंता पुकेश साहू को जोन 6, जोन 7 के उपअभियंता राजकमल घृतलहरे को जोन 6 और जोन 6 उपअभियंता विक्रम सिंह ठाकुर को जोन 7 तथा जोन 7 की उपअभियंता कृति शर्मा को जोन 5, जोन 7 उपअभियंता विद्या देशलहरा को जोन 6, जोन 7 उपअभियंता राहुल थरानी को जोन 10 भेजा गया है।
जोन 10 के उपअभियता सुरेन्द्र श्रीवास को जोन 7, जोन 5 के उपअभियंता प्रेरणा अग्रवाल को जोन 7, और जोन 6 की उपअभियंता रचना संघवी को जोन 7 में पदस्थ किया गया है।


