टीआरपी डेस्क। गरियाबंद जिले में अश्लील नृत्य कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने SDM तुलसीदास मरकाम को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 5 से 10 जनवरी 2026 के बीच आयोजित ओपेरा कार्यक्रम में अश्लील नृत्य की अनुमति देने और कर्तव्य में लापरवाही के आरोपों के बाद की गई है।

जांच में सामने आया कि ग्राम उरमाल, थाना देवभोग, तहसील अमलीपदर, विकासखंड मैनपुर में आयोजित ओपेरा कार्यक्रम के दौरान अश्लील नृत्य प्रस्तुत किया गया। वायरल वीडियो में डांसरों पर नोट उड़ाते हुए देखा गया। बताया गया कि SDM तुलसीदास मरकाम 9 जनवरी 2026 की रात कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे।

अपर कलेक्टर गरियाबंद द्वारा 14 जनवरी को प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि कार्यक्रम की अनुमति 29 दिसंबर 2025 को नियमों के विरुद्ध जारी की गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि कार्यक्रम के दौरान अश्लील गतिविधियां जारी रहीं, लेकिन रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

See also  टीआरपी स्पेशल: 17 साल के बच्चे ने NASA में इंटर्नशिप करते हुए तीसरे दिन ही खोज ली नई दुनिया

कलेक्टर ने 11 जनवरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। SDM ने 14 जनवरी को जवाब दिया, लेकिन उसे असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन के आधार पर निलंबित कर दिया गया।

आयुक्त रायपुर संभाग एम.डी. कांवरे के आदेश के अनुसार, निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय जिला कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा निर्धारित किया गया है। इस अवधि में तुलसीदास मरकाम को जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। आदेश तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।