नई दिल्ली। दिल्ली दंगा मामले में दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में शाहनवाज नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शाहनवाज को दिलबर नेगी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। दिल्ली हिंसा में 53 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गोकुलपुरी हत्या और दंगे के मामले में आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। दिलबर नेगी होटल में वेटर का काम करता था और 26 फरवरी को अनिल स्वीट हाउस बृजपुरी में उसका शव मिला था। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिलबर सिंह नेगी का क्षत-विक्षत शव 26 फरवरी को ब्रह्मपुरी में बरामद हुआ था।

वह उत्तराखंड का रहने वाला था और इलाके में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। दंगों के दौरान दर्ज हत्या के मामलों की जांच कर रही अपराध शाखा ने नेगी की हत्या के आरोप में शाहनवाज को गिरफ्तार किया है और अन्य संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

See also  TRP Expose: शिक्षा का अधिकार के 300 क​रोड़ केंद्र ने रोका, लॉकडाउन में प्राइवेट स्कूलों की टूट चुकी है कमर

ताहिर हुसैन सात दिन की पुलिस रिमांड पर

दंगों के कथित आरोपी आम आदमी पार्टी(आप) के निलंबित निगम पार्षद ताहिर हुसैन को कड़कड़डूमा अदालत ने सात दिन की रिमांड पर दिल्ली पुलिस को सौंपने के निर्देश दिए। ताहिर पर इंटेलिजेंस ब्यूरो(आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है।

कड़कड़डूमा स्थित ड्यूटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार की अदालत में दिल्ली पुलिस ने आरोपी ताहिर को पेश किया। पुलिस ने अदालत में कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जिस स्तर पर हिंसा हुई वह एक बड़ी साजिश थी। इस साजिश के खुलासे के लिए ताहिर को रिमांड पर लेना जरुरी है। हालांकि ताहिर के वकील ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि ताहिर पुलिस की जांच में पूरा सहयोग कर रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  खड़गे की 'किसान जवान संविधान' जनसभा से पहले साइंस कॉलेज मैदान जलमग्न, देखें वीडियो