टीआरपी डेस्क। नौकरी के बदले जमीन से जुड़े सीबीआई मामले में गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने लालू परिवार को आंशिक राहत मिली है मगर कोर्ट में 9 मार्च से डेली ट्रायल शुरू होगा, जिसमें जांच एजेंसियां अपने सबूत पेश करेंगी।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया के लिए 1 फरवरी से 25 फरवरी के बीच पेश होने की अनुमति दी है। यानी इस अवधि में उन्हें एक साथ कोर्ट में मौजूद रहने की छूट दी गई है।

सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और हेमा यादव खुद कोर्ट में पेश हुईं। दोनों ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया और खुद को निर्दोष बताया।

कोर्ट ने 9 जनवरी को दिए गए अपने आदेश में कहा था कि लालू परिवार समेत कुल 41 आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। वहीं, इसी मामले में 52 अन्य आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया गया था।

See also  IND vs PAK, Asia Cup : टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, शमी की जगह शार्दूल को मिला मौका, देखें प्लेइंग 11

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।