रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अनुभवी और सेवानिवृत्त IPS कमलोचन कश्यप को एक नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, उन्हें पुलिस मुख्यालय (PHQ), रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद पर संविदा नियुक्ति प्रदान की गई है।

बता दें कि IPS कमलोचन कश्यप DIG भी रह चुके है।

1 वर्ष के लिए हुई संविदा नियुक्ति

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कमलोचन कश्यप को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के प्रावधानों के तहत नियुक्त किया गया है।

  • वे पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर के रिक्त असंवर्गीय पद के विरुद्ध कार्यभार संभालेंगे।
  • उनकी यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 01 वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक (जो भी पहले हो) के लिए प्रभावी होगी।
  • आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनकी सेवा शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी।
See also  कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी पर की कार्यवाही, सात कृषि केन्द्रों को थमाया शो कॉज नोटिस