टीआरपी डेस्क। बांग्लादेश में आज, 12 फरवरी 2026 को 299 संसदीय सीटों के लिए हो रहे मतदान के दौरान भीषण हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। चुनाव के दिन आधिकारिक तौर पर पहली राजनीतिक हत्या खुलना (Khulna) जिले में हुई है, जहाँ पूर्व सहयोगियों बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच हुई हिंसक झड़प में एक नेता की जान चली गई। घटना के बाद तनाव को देखते हुए पूरे इलाके में सेना की टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं।

शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद यह बांग्लादेश का पहला आम चुनाव है। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की निगरानी में हो रहे इन चुनावों में हिंसा का यह तांडव देश की लोकतांत्रिक स्थिरता पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। बीएनपी और जमात के बीच यह टकराव आने वाली नई सरकार के स्वरूप को भी प्रभावित कर सकता है।

आलिया मदरसे में खूनखराबा

खुलना के आलिया मदरसा स्थित मतदान केंद्र पर वोटों की हेराफेरी (Vote Rigging) को लेकर तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद शुरू हुआ। झड़प में बीएनपी के पूर्व कार्यालय सचिव हिफ़ुज़्ज़मान कोच्चि की मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बीएनपी का आरोप है कि मदरसा प्रमुख जमात से जुड़ा है, जिसने उनके नेताओं पर हमला करवाया।

See also  पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला: क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस के पास सुसाइड ब्लास्ट, 30 यात्रियों की मौत, 82 गंभीर रूप से घायल

गोपालगंज में बम धमाका: शेख हसीना के गढ़ में तनाव

प्रधानमंत्री पद की पूर्व दावेदार शेख हसीना के गढ़ गोपालगंज सदर उपज़िला में एक मतदान केंद्र पर अज्ञात हमलावरों ने कॉकटेल बम फेंका। इस हमले में कम से कम 3 लोग घायल हुए हैं। सुबह से ही यहाँ तनाव बना हुआ है और सुरक्षा बल फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

ढाका में बूथ कैप्चरिंग के आरोप


राजधानी ढाका में भी चुनाव निष्पक्ष नहीं दिख रहे हैं। ढाका में 15 के 13 बूथों पर गलत तरीके से वोट डलवाने का आरोप लगाया गया है। तस्नीम जारा ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके समर्थकों को डरा-धमकार बूथ से भगा दिया गया।

तारिक रहमान ने जताई चिंता


लंदन से अपनी पार्टी का नेतृत्व कर रहे बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने चुनाव के दौरान हो रही इन हत्याओं और हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सुरक्षा बलों से तुरंत नियंत्रण स्थापित करने की अपील की है।

See also  पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर को आया इस एक्टर पर गुस्सा ,कहा – ''तू टाइम और जगह बता फिर बॉल छू कर दिखा''