रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर आई है, छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में एसआई और एएसआई के लिए प्रमोशन होने जा रहा है। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने पदोन्नति के लिए विभागीय समिति गठित कर दी है। आगामी बुधवार को पुलिस मुख्यालय में एसआई और शुक्रवार को एएसआई के पदों पर पदोन्नति के लिए पदोन्नति समिति की बैठक आहूत की गई थी। जिसके बाद इन दोनों पदों पर पदोन्नति दी जाएगी।

Image result for पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी

 

डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि, डीपीसी में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी लाभान्वित होंगे। इससे पहले डीजीपी ने जनवरी के शुरुआती सप्ताह में भी इस बात के संकेत दिये थे की राज्य में पुलिसकर्मियों को जल्द प्रमोशन दिया जायेगा। इस बाबत उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित भी कर दिया था। आपको बता दें कि इस समय 74000 से अधिक राज्य पुलिस की फोर्स सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए काम कर रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए चैतन्य बघेल, शराब घोटाले में 1000 करोड़ के लेन-देन से जुड़ा है मामला

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।