Ranveer Singh Dhurandhar 2 movie official poster.

टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की मच-अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज होने जा रहा है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर बंदूक पकड़े हुए एक नया पोस्टर शेयर कर इस धमाके की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

रणवीर सिंह की बड़ी फैन फॉलोइंग है और फिल्म के पहले भाग को सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के पीछे हटने से अब 19 मार्च को यह फिल्म सोलो रिलीज होगी, जिससे सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में बड़ी ओपनिंग की उम्मीद है।

ट्रेलर और रिलीज की पूरी जानकारी

फिल्म के पहले भाग में अक्षय खन्ना यानी रहमान डकैत का खौफ देखने को मिला था, लेकिन ‘धुरंधर 2 में हमजा (रणवीर सिंह) के प्रतिशोध की कहानी दिखाई जाएगी। मेकर्स ने पहले 4 मार्च को ट्रेलर रिलीज करने का मन बनाया था, लेकिन खबरों के अनुसार चंद्र ग्रहण के चलते इसे टाल दिया गया था। अब 7 मार्च की तारीख पर मुहर लग चुकी है।

See also  अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की मुंबई में हुई ग्रैंड वेडिंग

यह फिल्म हिंदी, तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कुल पांच भाषाओं में रिलीज होगी। खास बात यह है कि अभिनेता यश ने मिडिल ईस्ट की स्थितियों का हवाला देते हुए अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रेस से बाहर कर लिया है, जिससे रणवीर सिंह के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला पूरी तरह खत्म हो गया है।

रजनी सेन टीआरपी में लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी, खान-पान, फैशन, त्योहार, संस्कृति, ज्योतिष और बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर लिखने का अनुभव है। उनका लेखन सरल, सहज और पाठकों से जुड़ा हुआ है। रजनी सेन ने बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की पढ़ाई की है और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखन क्षमता के जरिए पाठकों तक उपयोगी और रोचक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करती हैं।