रायपुर। पश्चिम एशिया (West Asia) के देशों में चल रहे वर्तमान संघर्ष और अस्थिरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में कार्यरत लेखा अजगल्ले (लायजन अधिकारी) को इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों के निवासियों के रिश्तेदार वहां फंसे हो सकते हैं उनके लिये यह राहत भरी खबर है।
सहायता के लिए जारी किए गए संपर्क सूत्र
- नोडल अधिकारी: सुश्री लेखा अजगल्ले (लायजन अधिकारी)
- मोबाइल नंबर: 8349840582
- कार्यालय टेलीफोन: 011-46156000
- फैक्स नंबर: 011-46156030




