सुकमा। जिले के पोलमपल्ली बालक छात्रावास में अध्ययनरत 9वीं कक्षा के छात्र अवलम सुनिल (13 वर्ष) की मौत हो गई। इस मामले में छात्रावास प्रबंधन पर छात्र का समय पर बेहतर इलाज नहीं करने के आरोप लग रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा के ग्राम बेदरे निवासी अवलम सुनिल पोलमपल्ली बालक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि छात्र  गुरूवार सुबह तक सामान्य था, लेकिन दाेपहर में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए दोरनापाल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र अवलम सुनिल का शव देर शाम परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता माड़वी ने आराेप लगाते हुए कहा कि छात्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर बेहतर उपचार नहीं मिल पाया, जिसके कारण छात्र की माैत हाे गई। उन्होंने बताया कि परिजनों को शव ले जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

See also  मुख्यमंत्री के गृहग्राम के हॉस्टल में छात्र की मौत… अधीक्षक सस्पेंड,, मंडल संयोजक को थमाया कारण बताओ नोटिस