टीआरपी डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह के नाम से मशहूर केतु देव जल्द ही अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। आगामी 20 मई 2026 को केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चूंकि मघा नक्षत्र के स्वामी स्वयं केतु हैं, इसलिए अपनी ही सत्ता में उनका आना बेहद शक्तिशाली और फलदायी माना जा रहा है। मई के महीने में होने वाला यह बड़ा ज्योतिषीय बदलाव 4 खास राशियों के लिए किसी ‘राजयोग’ से कम नहीं होगा।

मघा नक्षत्र में केतु: क्यों मचेगी हलचल?

दरअसल, जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में बैठता है, तो वह दोगुना प्रभावी हो जाता है। मैदानी सूत्रों और ज्योतिषियों का कहना है कि 20 मई के बाद से देश की आर्थिक स्थिति और शेयर बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव दिखेंगे, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह समय ‘कुबेर का खजाना’ मिलने जैसा होगा।

इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड

बता दें कि इस गोचर से मेष से लेकर कुंभ राशि तक के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव आने वाले हैं। आइए जानते हैं किनकी चमकेगी किस्मत

See also  प्रकृति, संस्कृति और मनोरंजन का संगम: 13 फरवरी से 'मैनपाट महोत्सव' का आगाज, बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों का लगेगा जमावड़ा

मेष राशि (Aries): 20 मई के बाद से आपके लिए धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। अगर आपका पैसा कहीं लंबे समय से फंसा हुआ है, तो वह अचानक वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में प्रमोशन और नई जिम्मेदारी मिलने के पूरे आसार हैं।

सिंह राशि (Leo): मघा नक्षत्र का सीधा संबंध आपकी राशि से है, इसलिए मई और जून का महीना आपके लिए सबसे शानदार रहेगा। समाज में आपकी धाक जमेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। नए बिजनेस एग्रीमेंट होने से मोटा मुनाफा होने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि (Scorpio): केतु का यह गोचर आपके भाग्य के बंद दरवाजे खोल देगा। जमीन-जायदाद या शेयर मार्केट में किया गया पुराना निवेश अब फल देने लगेगा। मई के अंत तक विदेश यात्रा के भी मजबूत योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius): व्यापारियों के लिए यह समय चांदी काटने वाला है। पार्टनरशिप में काम करने वालों को उम्मीद से कहीं ज्यादा मुनाफा होगा। आपकी पुरानी योजनाएं अब सफल होंगी और आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे।

See also  बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में CM समेत पूरी सरकार क्वारंटाइन,कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना पॉजिटिव

केतु को शुभ करने के अचूक उपाय

गौरतलब है कि केतु के इस गोचर का पूरा लाभ उठाने के लिए ज्योतिषियों ने कुछ विशेष उपाय बताए हैं। अगर आप भी अपनी किस्मत को और चमकाना चाहते हैं, तो 20 मई से ये काम जरूर शुरू करें।

गणेश वंदना: प्रतिदिन भगवान गणेश को दूर्वा (हरी घास) अर्पित करें, इससे केतु के दोष शांत होते हैं।

जीव सेवा: काले और सफेद रंग के कुत्ते को दूध या रोटी खिलाना इस दौरान बेहद शुभ फलदायी रहेगा।

दान-पुण्य: शनिवार के दिन सात प्रकार के अनाज (सप्तधान्य) का दान करें, इससे आर्थिक बाधाएं दूर होंगी।