रायपुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच करीब ₹3500 करोड़ के बकाया बिल को लेकर चल रहा बिजली भुगतान विवाद एक बार फिर उलझ गया है। दोनों राज्यों के बीच प्रस्तावित बैठक स्थल को लेकर सहमति नहीं बन पाई, जिससे वार्ता फिर टल गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना सरकार बैठक हैदराबाद में कराने पर जोर दे रही है, जबकि छत्तीसगढ़ का पक्ष है कि बैठक रायपुर में हो। इसी मुद्दे पर सहमति नहीं बनने से प्रस्तावित बातचीत टल गई है।

छत्तीसगढ़–तेलंगाना के बीच यह भुगतान विवाद पिछले करीब सात वर्षों से लंबित है। छत्तीसगढ़ की ओर से तेलंगाना पर लगभग ₹3500 करोड़ का बकाया बताया जा रहा है, जबकि तेलंगाना सरकार केवल ₹2100 करोड़ की देनदारी ही स्वीकार कर रही है।

बैठक नहीं होने से विवाद के जल्द समाधान की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है। अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई का विकल्प भी खुला रखा गया है। इस पूरे विवाद पर सुनवाई इसी महीने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग में होने वाली है, जहां दोनों राज्य अपना पक्ष रख सकते हैं।

See also  एक लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार