आकाश में सूर्य, शनि और मंगल ग्रह की युति का प्रतीकात्मक चित्रण और मेष, धनु, मीन राशि का राशिफल।

टीआरपी डेस्क। अप्रैल 2026 की शुरुआत के साथ ही अंतरिक्ष में एक ऐसी घटना होने जा रही है, जो ज्योतिष के जानकारों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, मीन राशि में सूर्य, शनि और मंगल एक साथ आ गए हैं। बता दें कि ग्रहों का यह मेल दशकों में एकाध बार ही देखने को मिलता है, जिसे बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है।

9 दिनों तक दिखेगा बड़ा असर

द्रिक पंचांग की मानें तो सूर्य, मंगल और शनि की यह जुगलबंदी अगले 9 दिनों यानी 14 अप्रैल तक अपना पूरा असर दिखाएगी। इसके बाद सूर्य देव अपनी राशि बदलकर मेष में प्रवेश कर जाएंगे। दरअसल, सूर्य आत्मविश्वास देते हैं, मंगल साहस और शनि अनुशासन के देवता हैं। जब ये तीनों मिलते हैं, तो जीवन में अचानक बड़े बदलाव आते हैं।

मेष राशि

दफ्तर में दबदबा बढ़ेगा। नई जिम्मेदारीमिलेगी। मेष राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो अब उसके पूरा होने के संकेत हैं। ऑफिस में बॉस आपकी मेहनत की तारीफ कर सकते हैं।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन निवेश से पहले जानकारों की सलाह जरूर लें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, खान-पान का खास ख्याल रखें।

See also  नहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज फर्स्ट क्लास क्रिकेटर वसंत रायजी, 100 साल की उम्र में निधन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह युति संतुलन लेकर आ रही है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बीतेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से जुड़ना भविष्य में बड़ा आर्थिक लाभ दिला सकता है। काम के बोझ के कारण हल्की थकान महसूस हो सकती है, इसलिए योग और ध्यान का सहारा लें।

मीन राशि

यह ग्रहों का मेल मीन राशि में ही हो रहा है, इसलिए सबसे ज्यादा बदलाव यहीं देखने को मिलेंगे। यह समय आपकी नई शुरुआत का है। आपके भीतर गजब की ऊर्जा और हिम्मत बढ़ेगी, जिससे मुश्किल काम भी आसान हो जाएंगे। व्यापार में मुनाफे के नए रास्ते खुलेंगे और पुराने घाटे की भरपाई हो सकती है। पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी और आप खुद को पहले से ज्यादा एक्टिव महसूस करेंगे।

ज्योतिषियों का कहना है कि यह समय सिर्फ इन तीन राशियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश की व्यवस्था में बड़े उलटफेर का संकेत है। प्रशासन और बड़े पदों पर बैठे लोगों को कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। आम लोगों के लिए सलाह यही है कि 14 अप्रैल तक किसी भी बड़े विवाद से बचें और अपने कर्म पर ध्यान दें।

See also  One-day seminar on 'Career Programs in Fashion Design & Interior Design' to be organized at Kalinga University