टीआरपी डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने निवेशकों को शुरुआत में तो खुश किया, लेकिन कुछ ही मिनटों में सारी बढ़त हवा हो गई। बता दें कि सेंसेक्स और निफ्टी शानदार तेजी के साथ खुले थे, मगर ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दबाव ने बाजार को लाल निशान में धकेल दिया है। बाजार खुलने के वक्त सेंसेक्स 73,477.53 के स्तर पर था, जो पिछले बंद से 158 अंक ऊपर था। वहीं निफ्टी ने भी 67 अंकों की छलांग लगाकर 22,780.30 पर शुरुआत की। सुबह करीब 9:20 बजे तक सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 73,168.70 पर आ गया। निफ्टी भी अपनी बढ़त गंवाकर 39 अंक नीचे 22,674.05 पर ट्रेड करने लगा। राहत की बात यह है कि रुपया आज मजबूती के साथ 93.06 प्रति डॉलर पर खुला है।

HDFC Bank: विदेशी निवेशकों ने निकाला ₹35,000 करोड़ का निवेश

बाजार में मची इस उथल-पुथल के पीछे एक बड़ी वजह HDFC बैंक के शेयरों में आई भारी गिरावट को माना जा रहा है। दरअसल, जनवरी-मार्च 2026 की तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बैंक से अपना हाथ खींच लिया है। विदेशी निवेशकों ने लगभग 47.95 करोड़ शेयर बेच दिए हैं। यह साल 2020 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। इस तिमाही में बैंक के शेयरों में करीब 26.2 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

See also  कार और ट्रक की भिड़ंत में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, बच्चा गंभीर

किन शेयरों ने मचाई धूम और कौन डूबे?

आईटी सेक्टर के शेयरों में आज थोड़ी चमक देखी जा रही है, जबकि बैंकिंग और स्टील सेक्टर दबाव में हैं।

टॉप गेनर्स (मुनाफा)टॉप लूजर्स (नुकसान)
ट्रेंट (Trent)इंटरग्लोब एविएशन (Indigo)
विप्रो (Wipro)कोटक महिंद्रा बैंक
इंफोसिस (Infosys)सन फार्मा
टेक महिंद्राटाटा स्टील
पावर ग्रिडबजाज फाइनेंस

एक्सपर्ट की राय: क्या करें निवेशक?

बाजार के जानकारों का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,400 का लेवल पार करना बेहद जरूरी है। इसके ऊपर जाने के बाद ही बाजार में नई तेजी की उम्मीद की जा सकती है। फिलहाल बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहने के संकेत हैं, इसलिए छोटे निवेशकों को संभलकर रहने की जरूरत है।