रायपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (131वां संशोधन) के पास नहीं होने के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। अब इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी आर-पार के मूड में है। दरअसल, कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को चुना गया है। आज यानी 19 अप्रैल को रायपुर में एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही है, जिसमें आंदोलन की पूरी रूपरेखा रखी जाएगी।

अरुण सिंह और सीएम साय की संयुक्त हुंकार

बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर (भाजपा प्रदेश कार्यालय) जाएंगे। दोपहर 12 बजे वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि रायपुर की इसी धरती से देशव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा।

संसद में क्यों अटका बिल?

गौरतलब है कि महिला आरक्षण बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि विरोध में 230 वोट डाले गए। बता दें कि बिल पास होने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी। इसमें सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात थी। बिल गिरने के बाद पीएम मोदी ने माताओं-बहनों से माफी मांगते हुए कांग्रेस, टीएमसी और सपा जैसे दलों पर दलहित को ऊपर रखने का आरोप लगाया है।

See also  CG Crime : एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, इलाके में दहशत