टीआरपी डेस्क। Stock Market : भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन बेहद निराशाजनक रहा। चौतरफा बिकवाली के चलते सेंसेक्स 417 अंक नीचे बंद हुआ, वहीं निफ्टी भी 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को बनाए रखने में नाकाम रहा। बाजार में आई इस गिरावट और डॉलर की मजबूती ने निवेशकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

बाजार का हाल: एक्सिस बैंक और एचसीएल टेक में भारी गिरावट (Stock Market)

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 416.72 अंक की गिरावट के साथ 76,886.91 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 97 अंक टूटकर 23,995.70 के स्तर पर आ गया। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा मार बैंकिंग और आईटी सेक्टर पर पड़ी। एक्सिस बैंक का शेयर 3% तक टूट गया, जबकि एचसीएल टेक में 2% की गिरावट दर्ज की गई।

रुपया हुआ रिकॉर्ड कमजोर, 41 पैसे की बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपये की हालत और भी नाजुक रही। कच्चा तेल महंगा होने और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण रुपया 41 पैसे गिरकर 94.56 के स्तर पर बंद हुआ।

  • ओपनिंग: 94.35 प्रति डॉलर
  • लोएस्ट लेवल: 94.58 प्रति डॉलर
  • क्लोजिंग: 94.56 प्रति डॉलर (अस्थायी)
See also  Mangal Budh Yuti April 2026: मंगल-बुध की महायुति: 11 अप्रैल से पलटने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, मीन राशि में बनेगा साहस और बुद्धि का अद्भुत संगम