नारायणपुर। नारायणपुर पुलिस ने आज माड़ बचाओ अभियान के तहत चलाए गए संयुक्त अभियान में एक करोड़ नकदी, हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की है। अभियान में डीआरजी, एसटीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ के जवान शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई में 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार नगद बरामद किए गए। साथ ही विभिन्न प्रकार के हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में अब तक जिले में कुल 270 हथियार बरामद किए जा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार पिछले एक महीने से सुदूर और संवेदनशील क्षेत्रों में सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा था। ग्रामीणों से मिली सूचना और आसूचना तंत्र के आधार पर विभिन्न स्थानों पर नक्सलियों की छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई।

बरामद सामान में एके-47 रायफल- 3, एसएलआर रायफल- 3, .303 रायफल- 2, .315 रायफल- 1, 12 बोर बंदूक- 2, देशी कट्टा – 2, एयर गन- 1, एके-47 के 113 कारतूस, एसएलआर के 182 कारतूस, .303 रायफल के 45 कारतूस, .315 रायफल के 41 कारतूस, 12 बोर के 19 कारतूस, बीजीएल सेल – 132, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर-8, कॉर्डेक्स वायर – 6 बंडल, वॉकी-टॉकी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री है।
नारायणपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध वस्तुओं या गतिविधियों की जानकारी पुलिस और सुरक्षा बलों को दें।
नारायणपुर. छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर में मंगलवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. अबूझमाड़ इलाके के जंगल में नक्सल डंप बरामद हुआ है. जिसमें छिपाकर रखे गए 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश, ऑटोमैटिक हथियार, देशी बीजीएल रॉकेट लॉन्चर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं. यह कार्रवाई जिला नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, आईटीबीपी और बीएसए के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान की गई है.
जानकारी के मुताबिक, जवानों की संयुक्त टीम ने अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. तलाशी के दौरान के पास नक्सल डंप मिला. जांच करने पर मौके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है.

बीते एक महीने में रिकवर किए गए विस्फोटक सामाग्री
क्षेत्र में लगातार सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है. बीते एक महीने में अबूझमाड की जंगलों में छिपाए नक्सली सामान और बंदूक मिल रहे हैं. बरामद सामग्री में तीन AK-47 रायफल, तीन 3 SLR रायफल, दो 303 रायफल और एक 315 बोर रायफल शामिल हैं. इसके अलावा AK-47 के 5 मैग्जीन और 113 जिंदा कारतूस, SLR रायफल के 13 मैग्जीन और 182 जिंदा कारतूस, इंसास रायफल का 1 मैग्जीन, 303 रायफल के 2 मैग्जीन और 45 जिंदा कारतूस, जबकि 315 रायफल का 1 मैग्जीन और 41 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए. कार्रवाई के दौरान 2 नग 12 बोर बंदूक, 2 देशी कट्टा, 19 नग 12 बोर के जिंदा कारतूस औऱ 1 एयर गन भी बरामद हुई.
बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी मिली है, जिसमें 132 बीजीएल सेल, 2 बीजीएल, 14 बीजीएल कार्टेज, 12 एसएमजी कार्टेज, 8 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 6 बंडल कॉर्डेक्स वायर, लगभग 5 किलो सोरा और करीब 3 किलो व्हाइट पाउडर शामिल है. संचार उपकरणों में 1 मोटोरोला सेट, 6 वॉकी-टॉकी बॉओफेंग, 4 सेट रेडियो सेल और 2 बंडल बिजली वायर भी जब्त किए गए हैं. इसके अलावा अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री भी सुरक्षा बलों ने बरामद की है.
नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 270 हथियार बरामद किए जा चुके हैं, जो नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. यह आंकड़ा बताता है कि क्षेत्र में विश्वास, शांति और विकास की प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है.


