DC vs RR IPL 2026: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 194 रनों का टारगेट, जुरेल-पराग का चला बल्ला
DC vs RR IPL 2026: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 194 रनों का टारगेट, जुरेल-पराग का चला बल्ला

DC vs RR IPL 2026: नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए हैं। राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने सर्वाधिक 53 रन बनाए।

DC vs RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 9 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। लुंगी एनगिडी ने दिल्ली को पहली सफलता दिलाई।

DC vs RR IPL 2026: विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंद में 46 रन बनाए। माधव ने उन्हें पवेलियन भेजा। मिचेल स्टार्क ने अपने तीसरे ओवर में रियान पराग, फरेरा और रवि को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रियान पराग ने 26 गेंद में 51 रन बनाए।

See also  ग्रीनलैंड और पनामा नहर पर कंट्रोल के लिए ट्रंप कर सकते हैं सेना का इस्तेमाल, शपथ से पहले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का बड़ा बयान